Type Here to Get Search Results !

मिलावट के विरूद्ध अभियान: राजस्‍व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्‍त टीम ने बीनागंज में भरे मिठाई दुकानों से मावा और मिठाइयों के सैंपल

 ‘‘मिलावट के विरूद्ध अभियान: राजस्‍व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्‍त टीम ने बीनागंज में भरे मिठाई दुकानों से मावा और मिठाइयों के सैंपल



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सामग्री विक्रेताओं की निगरानी एवं जांच कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए मिलावट खोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।


     इसी क्रम में तहसीलदार चांचौड़ा रेणु कासलीवाल के नेतृत्व में राजस्व पटवारी श्री सतेंद्र सिंह गुर्जर एवं श्री कालूराम बंजारा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रवि शिवहरे एवं श्री नवीन जैन की टीम ने बीनागंज में मिठाई की दुकानों पर जांच कार्यवाही करते हुए जोधपुर मिष्ठान भंडार के कारखाना से मिल्क केक, केसर बर्फी, गुरुकृपा नमकीन एवं मिष्ठान भंडार से मावा एवं मलाई बर्फी, अरविंद स्वीट्स से मावा एवं मावा बर्फी, श्री जोधपुर मिष्ठान भंडार निचला बाजार बीनागंज से बूँदी के लडडू एवं मावा पेड़ा के सैम्पल जाँच हेतु जप्त कर सभी सैम्पल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कों भेजे जा रहे हैं।


     कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निगरानी कर रहे हैं, जिससे त्योहारों पर आमजन को शुद्ध गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच एवं सैम्पलिग की कार्यवाही निरंतर जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.