Type Here to Get Search Results !

विशेष पुलिस थाना अजाक द्वारा ग्राम विनायकखेडी, कंचनुपरा एवं बेरखेड़ी (रूठियाई) में जनचेतना शिविरों का आयोजन

 विशेष पुलिस थाना अजाक द्वारा ग्राम विनायकखेडी, कंचनुपरा एवं बेरखेड़ी (रूठियाई) में जनचेतना शिविरों का आयोजन


*SC/ST अधिनियम, राहत प्रावधानों एवं जाति प्रमाणपत्र संबंधी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान*



                  गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में जिले में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस थाना अजाक प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश सिंह कुशवाह द्वारा आज अपने स्टॉफ सहित कैंट थानांतर्गत ग्राम विनायकखडी एवं कंचनपुरा तथा धरनावदा थानांतर्गत बेरखेड़ी (रूठियाई) में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के बीच जनचेतना शिविरों का आयोजन किया गया ।


                  शिविरों के दौरान अजाक थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) के प्रावधानों, पीड़ितों को मिलने वाली राहत राशि, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा जाति प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार के अत्याचार, भेदभाव या शोषण की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते वैधानिक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके । साथ ही उनके हितार्थ शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।


                  गुना पुलिस का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान कर  सशक्त बनाना, उनमें विश्वास का वातावरण निर्मित करना एवं उन्हें उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.