Type Here to Get Search Results !

फायरिंग एवं अपहरण के सनसनीखेज मामले में केंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 फायरिंग एवं अपहरण के सनसनीखेज मामले में केंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में करीब 05 माह से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गंभीर एवं हिंसक अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस द्वारा लगातार सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा फायरिंग एवं अपहरण के गंभीर प्रकरण में करीब पांच माह से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 06 मई 2026 को फरियादी धनराज जाट निवासी रसीद कॉलोनी गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि हनुमान चौराहे के पास कोर्ट के सामने विवाद के दौरान आरोपीगण आरोपी अक्षय शुक्ला, विशाल अन्नोटिया, नकुल अन्नोटिया एवं दो अन्य अज्ञात के द्वारा उस पर पिस्तौल से फायर किया गया, जो सौभाग्यवश उसे नहीं लगा । इसके बाद आरोपियों द्वारा हथियारों के बल पर उसके दो साथियों दीपक ओझा एवं हेमंत राजपूत को जबरन मोटरसाइकिलों पर बैठाकर ले गए । घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगणों के विरूद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 327/26 धारा 109(1), 191(2), 296(B), 140(3), 115(2) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।


               प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में आरोपी अक्षत उर्फ अक्षय शुक्ला, संतोष धाकड़ एवं विशाल अन्नोटिया को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया था । वहीं प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी । जिनकी तलाश के क्रम में दिनांक 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कैंट थाना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीब पांच माह से फरार एक और आरोपी नकुल पुत्र संजय अन्नोटिया (जाटव) उम्र 24 वर्ष निवासी कर्नेलगंज गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार शेष अंतिम आरोपी की तलाश जारी है ।


               कैंट थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक ऋषभ शर्मा, आरक्षक  मुलायम यादव एवं डेविड मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.