कलेक्ट्रेट में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
गुना
अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
