सेवा मेरा योगदान, सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति रैली और शपथ कार्यक्रम संपन्न
राघोगढ़ - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड राघोगढ़ के सेक्टर क्रमांक 01 के अंतर्गत ग्राम चंदन भेंट के माध्यमिक विद्यालय में नवांकुर संस्था मंगल सेवा समिति द्वारा "सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत नशा मुक्ति रैली एवं नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।संस्था सचिव सुरेश केवट ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सोलोमन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र सिंह द्वारा स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता महेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता मर्दन सिंह भील, माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक कालूराम अहिरवार, नूरजहां बानों, रामस्वरूप कुशवाह, जगदीश साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
