Type Here to Get Search Results !

आदतन अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा

 *आदतन अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा


*चार आदतन अपराधियों को एक-एक वर्ष के लिए कराया जिला बदर*


*अपराध एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर गुना पुलिस की पैनी नजर*



               जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से गुना पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं । पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में जिलेभर में ऐसे आदतन एवं सक्रिय अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं अथवा जिनके विरुद्ध एक से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं । ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उनके विरुद्ध नियमानुसार जिला बदर एवं अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों हेतु प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी, गुना के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं ।


               गुना पुलिस के प्रतिवेदनों पर जिला दण्डाधिकारी, गुना द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए चार अपराधियों 1. नारायण पुत्र मातादीन चौरसिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी रशीद कॉलोनी, थाना कैंट, गुना, 2. रानू उर्फ रोनू पुत्र बाबूलाल कुशवाह, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरौदा खुर्द, थाना कैंट, गुना, 3. दीपेन्द्र पुत्र देवेन्द्र रघुवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी नानाखेड़ी, गुना एवं 4. राणा पुत्र बृजमोहन रजक, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरवटपुरा, कुशमौदा, गुना के विरुद्ध एक-एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर आदेश पारित किए गए हैं ।


               गुना पुलिस द्वारा आदतन एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है । अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त ऐसे तत्वों के विरुद्ध जिला बदर, बाउंड ओव्हर सहित अन्य वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा । अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही आगे भी इसी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.