*फरार वारंटियों की धरपकड़ में गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग तीन प्रकरणों में फरार दो स्थायी वारंटी किए गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सेफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अलग-अलग तीन वारंटों में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी गोलू उर्फ गुल्ला नामदेव निवासी तलैया मोहल्ला गुना के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 335/15, धारा 457, 380 भादवि तथा अपराध क्रमांक 399/22, धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हैं । इसी प्रकार आरोपी शिवा बाल्मीक निवासी गोकुल सिंह का चक गुना के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 861/22, धारा 324, 323, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज है । उक्त प्रकरणों में दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालयीन कार्यवाही से फरार चल रहे थे । उनकी न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए माननीय न्यायालय द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 54/16, 1073/22 एवं 2230/22 में तीन अलग-अलग स्थायी वारंट जारी किए गए थे ।
फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए गुना पुलिस द्वारा उनकी लगातार तलाश की जा रही थी तथा उनके संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी । इसी दौरान आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को वारंटियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर गुना कोतवाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों स्थायी वारंटियों गोलू उर्फ गुल्ला पुत्र अनिल नामदेव उम्र 28 वर्ष निवासी तलैया मोहल्ला गुना तथा शिवा पुत्र पप्पू बाल्मीक उम्र 25 वर्ष निवासी गोकुल सिंह का चक गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है । न्यायालयीन आदेशों की तामील सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार आरोपियों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी के लिए गुना पुलिस प्रतिबद्ध है ।
