Type Here to Get Search Results !

जिला शिक्षा केंद्र गुना में विभिन्न पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा संपन्न

 जिला शिक्षा केंद्र गुना में विभिन्न पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा संपन्न


गुना 

समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत जिला शिक्षा केंद्र गुना में सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक/कम्युनिटी मोबिलाइजेशन) एवं जनपद शिक्षा केंद्रों में विकासखंड स्रोत समन्वयक के पदों की पूर्ति हेतु राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा उत्कृष्ट उ.मा.वि. गुना में 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई।

परीक्षा में 19 पात्र लोकसेवकों में से 16 लोकसेवक सम्मिलित हुए। परीक्षा संदीपनी प्राचार्य श्री आशीष टांटिया केंद्राध्यक्ष की देखरेख में संपन्न हुई। कलेक्टर प्रतिनिधि सुश्री महिमा चौधरी, डिप्टी कलेक्टर गुना की उपस्थिति में प्रश्नपत्र बंडल खोलने, परीक्षा पर्यवेक्षण एवं परीक्षा उपरांत परीक्षा सामग्री पैकिंग का कार्य संपन्न हुआ। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्वक संपन्न हुई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.