विजयादशमी पर गुना पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने विधि-विधान से की शस्त्रों और वाहनों की पूजा-अर्चना*
*पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, जिले की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना*
विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गुना पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ पुलिस विभाग के शस्त्रों एवं वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की ।
कार्यक्रम के दौरान विजयादशमी की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से तलवार से तूमड़े की बलि भी दी गई । शस्त्र पूजन के माध्यम से पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के संकल्प को अभिव्यक्त किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की । उन्होंने जिले की निरंतर उन्नति एवं प्रगति की कामना करते हुए पर्व के उल्लास और सामाजिक सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया ।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर श्री देवांशु शिवहरे, डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दीकी, सीएसपी गुना सुश्री शैफा हाशमी, एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय, डीएसपी अजाक श्री विवेक अस्थाना, डीएसपी यातायात श्री मुकेश दीक्षित, होमगार्ड कमांडेंट श्री आर.के. पथरौल, गुना तहसीलदार श्री मयंक तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे । इनके अतिरिक्त पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रभारी रेडियो निरीक्षक विकास उपाध्याय, निरीक्षक जुबेर खान, यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह कुशवाह, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह, फिंगर प्रिंट निरीक्षक अरविन्द शर्मा, निरीक्षक त्रिवेणी राजावत, सूबेदार यशवंत रघुवंशी, उपनिरीक्षक स्टेनो गोविन्द यादव, डीएसबी प्रभारी उपनिरीक्षक ऋतु शर्मा, मुख्य लिपिक उपनिरीक्षक अमित मौर्य, उपनिरीक्षक आशालता पवार, एमटीओ उपनिरीक्षक धीरेन्द्र लाल एवं आर्म्स शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक कल्याण सिंह भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा ।
विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में गुना जिले के समस्त पुलिस थानों में भी संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस के शस्त्रों एवं वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई । इस प्रकार जिलेभर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुए ।
