Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग तीन प्रकरणों फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*


गुना कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग तीन प्रकरणों फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्‍न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सेफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक राजकुमार शर्मा और टीम द्वारा मारपीट के अलग-अलग तीन प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।


               गौरतलब है कि आरोपी साहिल पवार निवासी हनुमान कॉलोनी गुना एवं अन्य के द्वारा मारपीट की घटनाओं को लेकर उनके विरूद्ध गुना कोतवाली थाने में अप.क्र. 46/20 धारा 323, 294, 427, 506, 34 भादवि,  अप.क्र. 146/20 धारा 323, 294, 34 भादवि एवं अप.क्र. 54/21 धारा 323, 294, 341, 427, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुए थे, उक्‍त प्रकरणों में आरोपी साहिल पवार के न्‍यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्‍यायालय गुना से न्‍यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 52/20, 38/20 एवं 179/21 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्‍थाई वारंट जारी हुए थे । पुलिस द्वारा वारंटी साहिल पवार की निरंतर तलाश की जा रही थी, जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को वारंटी के संबंध में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी साहिल पुत्र बलबहादुर पवार उम्र 27 साल निवासी हनुमान कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।  


               पुलिस की इस कार्यवाही गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक राजकुमार शर्मा, पुलिस लाईन से प्रधान आरक्षक अजेन्द्र पाल सिंह, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक विनय धाकड़ एवं आरक्षक शरद यादव की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.