Type Here to Get Search Results !

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, में गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन

 नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, में गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन 



गुना।


नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर प्रताप नगर पुरानी छावनी गुना विद्यालय में गरबा महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में नौ देवी माता स्वरूप में छोटी छोटी बहिनों का रूप अद्वितीय था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं नौ देवी स्वरूप  कन्याओं  का पूजन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक गण के रूप में श्रीमती साधना गलगले ( राष्ट्र सेविका समिति की जिला अध्यक्ष) एवं श्रीमती प्रतीक्षा सिंह सिसोदिया एवं शिल्पा सिकरवार एवं राशि भार्गव  (समिति  सदस्य) विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। गरबा महोत्सव में उत्कृष्ट गरबा नृत्य, उत्कृष्ट गरबा ड्रेस, उत्कृष्ट गरबा डांडिया के बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग से शिशु वर्ग एवं बाल वर्ग के भैया बहनों को चयनित कर पुरस्कार किया गया। कार्यक्रम पूर्ण उत्सव एवं आनंदमय रहा । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में कन्या भोज का कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम में समस्त आचार्य परिवार एवं समिति परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.