*मृगवास थाना पुलिस की सतर्कता से बड़ौद गांव में सूने घर से चोरी की वारदात का सफल खुलासा
*आरोपी चोर गिरफ्तार, चोरी हुए करीब 1.61 लाख मूल्य के संपूर्ण आभूषण बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा चोरी की वारदातों के त्वरित खुलासे के लिए लगातार सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौद के एक सूने घर से हुई चोरी की बारदात का सफल खुलाशा करते हुए आरोपी चोर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुए करीब 1.61 लाख रूपये मूल्य के सोने-चादी के आभूषण बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।
उल्लेखनीय है कि फरियादी रूप सिंह मीना निवासी ग्राम बड़ौद के द्वारा मृगवास थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 31 सितंबर 2026 को वह अपनी पत्नि सहित रिस्तेदारी में गया था, घर में ताला लगा हुआ था । अगले दिन बापस घर लौटे तो देखा कि चैनल गेट का ताला टूटा होकर घर का सामान बिखरा मिला । चैक करने पर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेबर, जिनमें चांदी का एक कमरपेटा, एक जोड़ पायल एवं सोने का नाक का एक कांटा, एक जोड़ कान के टॉप्स, एक बैंदा तथा नगदी रूपये गायब मिले । रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 94/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस द्वारा चोरी की उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अज्ञात आरोपी की तलाश एवं पतारसी के प्रयास प्रारंभ किए गए । विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई गई । जिसके परिणाम स्वरूप चोरी को अंजाम देने में शिवम बिजौरी निवासी सागर का डेरा ग्राम बिरयाई के रूप में पहचान सुनिश्चत कर उसकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सानई चौकी पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी शिवम पुत्र रामदास कंजर उम्र 19 साल निवासी सागर का डेरा ग्राम बिरयाई थाना कुम्भराज को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही से प्रकरण में चोरी हुए संपूर्ण आभूषण कीमती 1.61 लाख रूपये के बरामद कर लिए हैं एवं नगदी रूपये आरोपी द्वारा खर्च कर देना बताया है ।
मृगवास थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक राजेश भिलाला, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड़ एवं आरक्षक जितेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
