Type Here to Get Search Results !

महात्मा गांधी जयंती पर एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान

 महात्मा गांधी जयंती पर एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में की साफ-सफाई


गुना, 

महात्मा गांधी जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ‘डी’ कम्पनी द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन 35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह दहिया एवं एडम ऑफिसर श्री एन. रेड्डी के आदेशानुसार तथा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन लता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।

एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया के नेतृत्व में सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं धुलाई की गई। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन लता श्रीवास्तव एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. वी.पी. श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय के ध्वज परिसर एवं बी-ब्लॉक के सामने के क्षेत्र में उगी खरपतवार और घास-फूस को हटाकर साफ-सफाई की तथा श्रमदान किया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.