*हत्या के एक प्रकरण में बमौरी थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*करीब 03 माह से फरार 3000/-रूपये का इनामी आरोपी किया गिरफ्तार*
*प्रकरण में चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार, फरार शेष एक अन्य आरोपी की तलाश जारी*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना पुलिस ने हत्या के एक प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे 3,000/-रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । प्रकरण में चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को आरोपीगण श्याम मीना, लक्ष्मीनारायण मीना, विट्ठल मीना, मुरली मीना, सविता मीना निवासीगण ग्राम पांचौरा तथा घनश्याम लोधा निवासी ग्राम शिकारीपुरा के द्वारा ग्राम भूराचक निवासी मिश्रीलाल पुत्र देवलाल ओड़िया एवं उसके पुत्र नबाव ओड़िया के साथ लाठी, कुल्हाड़ी आदि से हमला कर गंभीर मारपीट की गई थी । घटना की रिपोर्ट पर बमौरी थाने में आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/26 के तहत धारा 126(2), 118(1), 115(2), 296, 315(3), 3(5) एवं 109(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए बमौरी थाना पुलिस ने दिनांक 23 जुलाई 2026 को चार आरोपियों श्याम सिंह मीना, दिनेश मीना, लक्ष्मीनारायण मीना एवं सविता बाई मीना, निवासी ग्राम पांचौरा, थाना बमौरी, जिला गुना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।
घटना में गंभीर रूप से घायल नबाव ओड़िया की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा प्रकरण में हत्या से संबंधित धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया । वहीं, प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी विट्ठल मीना एवं घनश्याम लोधा की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 3,000/-रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बमौरी थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे । इस हेतु पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी तथा आरोपियों की गतिविधियों पर सतत नजर रखी गई । इसी दौरान आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे इनामी आरोपी विट्ठल पुत्र श्याम मीना, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पांचौरा, थाना बमौरी, जिला गुना को और गिरफ्तार कर लिया है । प्रकरण में फरार शेष अन्य एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।
बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मण्डेलिया, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक महेश लकड़ा, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरूप धाकड़, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक गुलाब सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।
