दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदाय करने मूल्यांकन शिविरों का आयोजन हैं जारी
गुना
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एन.एफ.एल) के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) योजनान्तर्गत, गेल (इंडिया) लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) योजनान्तर्गत गुरूवार को कम्यूनिटी हॉल चांचौडा में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में 119 हितग्राही पंजीकृत हुए, जिनमें से हेतु 77 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को चिह्नांकित किया गया। इस अवसर पर एलिमको जबलपुर से पी एंड ओ विकास शुक्ला, ऑडियोलॉजिस्ट राकेश लोधी, यश कश्यप,जिला दिव्यांग सेवा संस्थान सचिव श्री कालूराम सेन उपस्थित रहे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद चाचौड़ा एवं नगर परिषद चाचौड़ा के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाया।
इसी क्रम में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत खजूरी तहसील आरोन में आयोजित किया जावेगा। जिन दिव्यांगजन/वरिष्ठजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों की आवश्यकता हो वह अपना चिन्हांकन शिविर में करा सकते है।
