Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्‍ट के एक मामले में नशा तस्करों को स्मैक उपलब्ध करने वाला फरार आरोपी किया गिरफ्तार

 *अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त माफियाओं पर गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*


*फतेहगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्‍ट के एक मामले में नशा तस्करों को स्मैक उपलब्ध करने वाला फरार आरोपी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, तस्‍करों आदि के विरूद्ध एक अभियान के रुप में सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में तस्‍करों को स्मैक उपलब्‍ध कराने वाले फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 जून 2025 को फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा छबड़ा रोड़ पर हमीरपुर नर्सरी के पास वाहन चैकिंग के दौरान नशा तस्कर राहुल गौंड निवासी ग्राम बेरखेड़ी थाना धरनावदा एवं भीमसेन ओझा निवासी ग्राम मुरादपुर थाना धरनावदा जिला गुना को मोटर सायिकल पर स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर उनसे 12.01 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1.20 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 1.50 लाख रुपये सहित कुल लगभग 2.70 लाख रुपये का मूल्य का मसरुका जप्त किया गया था । पूछताछ पर आरोपियों ने उक्त स्मैक गोविन्द्र मीना निवासी ग्राम तुर्कीपाड़ा जिला बांरा से खरीदकर लेकर आना बताए जाने पर पुलिस ने प्रकरण में गोविन्द मीना को भी आरोपी नामजद कर धारा 29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा किया गया था ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण के फरार आरोपी गोविन्द मीना की निरंतर एवं सघनता से तलाश की जा रही थी । उसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को फरार आरोपी के संबंध में मुखिबर से प्राप्त सूचना पर फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं सतर्कतापूर्ण कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गोविन्द पुत्र जगदीश मीना उम्र 22 साल निवासी ग्राम तुर्कीपाड़ा थाना छबड़ा जिला बांरा (राजस्थान) को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज उिया है ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक नीरज शर्मा एवं आरक्षक लेखराज भील सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.