Type Here to Get Search Results !

दिव्यांगजनों एवं वरिष्‍ठजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदाय करने शिविर आयोजित

 दिव्यांगजनों एवं वरिष्‍ठजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदाय करने शिविर आयोजित



गुना 


नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एन.एफ.एल) के निगमित सामाजिक दायित्‍व (सी.एस.आर.) योजनान्तर्गत, गेल (इंडिया) लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्‍व (सी.एस.आर.) एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) योजनान्तर्गत बुधवार को प्रांगण जनपद पंचायत बमोरी में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में 49 हितग्राही पंजीकृत हुए, जिनमें से हेतु 28 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को चिह्नांकित किया गया। इस अवसर पर एलिम्को टीम के डॉ. विकास शुक्ला, डॉ.  राकेश लोधी, श्री पुष्पेंद्र व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी, श्री हृदेश सिंघल सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, श्री देवेंद्र यादव एडीईओ एवम जनपद पंचायत बमोरी के सचिव/ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।


इसी क्रम में दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को कम्युनिटी हॉल चांचौडा में शिविर आयोजित किया जावेगा। जिन दिव्‍यांगजन/वरिष्‍ठजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों की आवश्यकता हो तो वह अपना चिन्हांकन शिविर में करा सकते है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.