भुजरिया तालाब की भूमि के विनिमय संबंधी आपत्तियां आमंत्रित
गुना
अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पाठक ने बताया हैं कि ग्राम कस्बा गुना पटवारी हल्का नं. 04 तहसील गुना नगर में स्थित भूमि सर्वे कमांक 1068 रकवा 0.460 हे०, सर्वे कमांक 1069/1 रकवा 0.486 हे0, 1070 रकवा 0.355 हे0, 1074/1 रकवा 0.384 हे0, 1074/2 रकवा 0.055 हे0, 1071 रकवा 0.920 हे0, 1072 रकवा 0.230 हे0, 1073 रकवा 0.063 हे0, 1117/4/1/2 रकवा 0.300 हे0, 1117/2/2/1 रकवा 1.045 हे0 1119 रकवा 0.836 हे0, 1120 रकवा 1.244 हे0, 1121 रकवा 0.742 हे0, 1122 रकवा 1.745 हे0 कुल किता 14 कुल रकवा 8.865 हे० भूमि पर पूर्व से भुजरिया तालाब स्थित है। जो कि जिल्दबदोवस्त संवत 2014 सन् 1956-57 से ही निजी खातेदारों के नाम दर्ज है। भुजरिया तालाब का शासन द्वारा जीर्णोद्वार कराया गया वर्तमान में यह तालाब गुना शहर के मध्य स्थित होकर जल स्त्रोत के रूप में तथा शहर का वाटर लेवल वढाने में भी अहम योगदार है।
निजी खातेदारो से चर्चा उपरांत सभी खातेदार अपनी कस्बा गुना स्थित भूमि जो भुजरिया तालाब के रूप में उपयोग हो रही है उसके बदले विनिमय किसी अन्य भूमि से कराने हेतु तैयार है। इस हेतु ग्राम नेगमा पटवारी हल्का नं0 50 तहसील गुना ग्रामीण में स्थित भूमि सर्वे नं0 238/1/2/23 रकवा 42.663 हे० में से रकवा 3.000 हे० एवं सर्वे क्रमांक 239 रकवा 0.261 हे0 कुल किता 2 कुल रकवा 3.261 हे० तथा ग्राम रानीगंज स्थित भूमि सर्वे नं0 112/4 रकवा 38.848 हे0 में से रकवा 5.604 हे0 कुल रकवा 8.865 हे0० नोईयत पठार है, से विनिमय किया जाना है।
इस संबंध में जिस किसी को कोई आपत्ति हो वह अपनी आपत्ति अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय में विज्ञप्ति प्रकाशन के दिनांक से 07 दिवस के अंदर आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। बाद म्याद गुजरनें पर की गई आपत्ति पर विचार नही किया जावेगा।
