Type Here to Get Search Results !

पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट से चोरी मामले में कैंट थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट से चोरी मामले में कैंट थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही


*आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुआ शटरिंग मटेरियल एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चोरी, नकबजनी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट से शटरिंग मटेरियल चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ शटरिंग मटेरियल एवं वारदात में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा विधिवत जप्त किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को केंट थानांतर्गत पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शटरिंग मटेरियल, जिसमें एंगल ब्रेकेट, यू जेक, व्ही जेक, लेजर पाइप, स्टील रॉड, सरिया आदि सामग्री चोरी कर ली गई थी । चोरी की घटना के संबंध में साइट इंचार्ज अभिषेक गायकवाड द्वारा दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 888/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               कैंट थाना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश एवं पतारसी के लिए अपना मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । साथ ही तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन प्रयास किए गए । इसी क्रम में दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा संदेही शादाब उर्फ छोटू पुत्र मुख्तयार अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी पेंशनर मोहल्ला, कैंट गुना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ में उसके द्वारा उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गया शटरिंग मटेरियल— एंगल ब्रेकेट 02, यू जेक 04, व्ही जेक 02, लेजर पाइप 07 एवं स्टील रॉड 04 सहित घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा विधिवत जप्त किया गया है ।


               चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी शादाब अली के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 255/25, धारा 296, 115(2), 119(1), 119(2), 351(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज होना पाया गया । उक्त अपराध में माननीय न्यायालय गुना के प्रकरण क्रमांक 132/25 में आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी था, जिसमें भी पुलिस द्वारा आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई ।


               कैंट थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक प्रदीप कुशवाह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट एवं आरक्षक राहुल माहौर की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.