सांदीपनी स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का दिया संदेश
गुना, 16 अक्टूबर 2026 कलेक्टर महोदय श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय गुना की मनकक्ष टीम एवं उमंग काउंसलर के संयुक्त सहयोग से सांदीपनी स्कूल, गुना में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. देवकीनंदन किरार ने विद्यार्थियों को अवसाद, चिंता, तनाव एवं नींद संबंधी समस्याओं के लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर रवि सिंह यादव ने टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं मनहित ऐप के बारे में बताया।
उमंग काउंसलर रेखा शर्मा ने विद्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
