Type Here to Get Search Results !

अवैध खनिज भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई

 अवैध खनिज भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई



गुना,


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खनिज विभाग की टीम द्वारा आरोन भ्रमण के दौरान कार्रवाई करते हुए 01 ट्रैक्टर-लोडर को जब्त किया गया।


खनिज विभाग की टीम द्वारा आरोन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ट्रैक्टर-लोडर से खनिज का अवैध भंडारण एवं विक्रय किए जाने का मामला पाए जाने पर उक्त ट्रैक्टर-लोडर को जब्त कर थाना आरोन में खड़ा कराया गया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई जारी है।


उक्त कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.