Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही : अलग-अलग प्रकरणों में फरार दो स्थाई वारंटी किये गिरफ्तार

 *गुना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही : अलग-अलग प्रकरणों में फरार दो स्थाई वारंटी किये गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृव में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में फरार दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है ।  


                        उल्‍लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपी राहुल धनवार निवासी हनुमान कॉलोनी गुना एवं अन्य के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 229/20 धारा 147, 148, 149, 327, 427, 323, 294, 506, 329, भादवि एवं एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । इसी प्रकार वर्ष 2023 में आरोपी प्रदीप कुशवाह निवासी पुरानी छावनी गुना के विरूद्ध गुना कोतवाली में अपराध धारा 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त दोंनों ही प्रकरणों में आरोपियों के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर उनकी न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चत किए जाने हेतु माननीय न्यायालय गुना की ओर से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 46/20 एवं प्रकरण क्रमांक 1947/23 में दोंनो आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग स्थाई वारंट जारी किए गए थे । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा दोंनो वारंटियों की निरंतर तलाश की जा रही थी, जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाहियां करते हुए दोंनो ही प्रकरणों में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी राहुल पुत्र राजू धनवार उम्र 30 साल निवासी हनुमान कॉनोनी गुना एवं वारंटी प्रदीप पुत्र ओमकार सिंह कुशवाह उम्र 24 साल निवासी दुर्गानगर पुरानी छावनी, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.