*अवैध शराब के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*
*धरनावदा थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित पारदी बदमाश किया गिरफ्तार
*74 लीटर कच्ची शराब एवं तस्करी में उपयुक्त मोटर सायकिल जप्त*
*आबकारी एक्ट के एक अन्य प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध जारी स्थाई वारंट में भी पुलिस को थी आरोपी की तलाश*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं इसकी तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 74 लीटर कच्ची शराब सहित तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को धरनावदा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दुहावद रोड़ पुलिया के पास एक व्यक्ति हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MT 7156 पर प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो केनों में कच्ची शराब लेकर उसे बेचने की फिराक में खड़ा है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्रय की सूचना को गंभीरता से लेते हुए रूठियाई चौकी से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल दुहावद रोड़ पर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा, तो वहां पर मुखबिर के बताए अनुसार हुलिए की मोटर सायकिल के साथ एक व्यक्ति दिखाई दिया । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके की घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम वृन्दावन पुत्र लाखन पारदी उम्र 25 साल निवासी ग्राम मुरादपुर थाना धरनावदा जिला गुना का बताया एवं उसकी मोटर सायकिल पर लटकी हुई केनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी पर निर्मित कुल 74 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध शराब एवं शराब की तस्करी में उपयुक्त मोटर सायकिल को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 212//26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार शुदा आरोपी वृन्दावन पारदी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरूद्ध वर्ष 2019 में धरनावदा थाने में अप.क्र. 304/219 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 146/196, 5/180 के तहत एक अन्य प्रकरण दर्ज होना पाया गया, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार रहने पर माननीय न्यायालय राघौगढ़ से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 760/19 में आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसमें भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही की गई ।
धरनावदा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, सउनि अशोक निदानिया, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, आरक्षक राकेश गुर्जर, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर एवं आरक्षक विनीत लोधी की सराहनीय भूमिका रही है ।
