शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का समापन
गुना
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना, मध्यप्रदेश में आज उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संविधान, कानून, नागरिक अधिकारों, आपराधिक न्याय व्यवस्था, सड़क सुरक्षा तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना और उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमलता श्रीवास्तव ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को संविधान एवं कानून की जानकारी होना आवश्यक है। जागरूक युवा ही एक सुरक्षित, जिम्मेदार और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएसपी शैफ़ा हाशमी ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान, नागरिकों के अधिकारों, संविधान एवं कानून की बुनियाद तथा आपराधिक न्याय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी साथ ही साथ नशे से दूर रहने की अपील की। प्रो बृजेश कुमार दोहरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा व पूर्व में संपन्न हुए कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण दिया।
एस आई अरूंधती राजावत ने पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका। टी आई यातायात अजय सिंह ने यातायात के नियमों एवं हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताया,टी आई विकास उपाध्याय ने साइबर सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के प्रभारी कैप्टन डॉ. मनोज कुमार भिरोरिया ने एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे का रास्ता पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम का समापन कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एन सी सी के सेकंड ऑफिसर संजय झा और एन सी सी थर्ड ऑफिसर एल के शर्मा का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. के. वी. बुनकर, प्राध्यापक डॉ. ललित कुमार नामदेव, डॉ. प्रभात चौधरी, प्रो. एम. के. गोयल (प्रशासनिक अधिकारी), डॉ. देवेंद्र भड़ेरिया, डॉ. कल्पना रैकवार, डॉ. अर्चना तिवारी,डॉ प्रभा भिरोरिया,प्रो सोनिया गोयल, प्रोफ सोनू जैन डॉ. तजेंद्र नागर, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ अशोक कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 150 एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य विद्यार्थियों सहित 200 लोगों ने सहभागिता की।
