Type Here to Get Search Results !

वोट चोरी,चन्दा -चढ़ावा चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस आज

 वोट चोरी,चन्दा -चढ़ावा चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस आज।


युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मशाल जुलूस में होंगे शामिल।



सागर / भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग की सांठ गांठ से नियोजित तरीके से मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी एवं कथित वोट चोरी तथा श्री राम मंदिर निर्माण के चंदा-चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के देश व्यापी आव्हान पर जिला युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस सागर विधानसभा के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी शिवि सिंह चौहान जी व पार्टी के वरिष्ठजनों की मुख्य उपस्थिति में मशाल जुलूस का आयोजन आज 27 अक्टूबर दिन मंगलवार को समय 5.30 बजें स्थान - शहर कांग्रेस कार्यालय तीन बत्ती से राधा तिराहे तक किया गया हैं।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष द्वय सागर साहू,रोहित वर्मा आदि ने समस्त कांग्रेसजनों से मशाल जुलूस में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.