राघौगढ़ की बेटी मानसी वास्त्री का यूरोप की EHESS पेरिस में के PhD लिए चयन होने पर रजक समाज ने किया सम्मानित
राधोगढ़ के रजक परिवार में जन्मी विष्णु वास्त्रि की पुत्री आयुर्वेद में केंसर पर शोध कार्य हेतु फ्रांस जायगी
Raghogarh -
एवीडीएम संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व राधोगढ़ निवासी नरेंद्र कुमार वास्त्री ने बताया की राधोगढ़ वास्त्री परिवार की बेटी के मानसी वास्त्रीआयुर्वेद में केंसर पर शोध कार्य हेतु जल्द हीं फ्रांस जाएगी जो यह मुकाम मानसी ने हांसिल किया हैं वो अपनी प्रतिभा के बल पर हांसिल किया हैं इसी उपलक्ष्य पर रजक समाज के सबसे बड़े संगठन एवीडीएम के युवा संघठन की वर्ष 2017 से निरंतर चली आ रही प्रतिभा सम्मान की मुहिम के तहत संघठन के युवा प्रकोष्ठ के कार्य.प्रदेश अध्यक्ष मनीष रजक संघठन के सदस्यों के साथ राधोगढ़ विष्णु वास्त्रि के निज पर पहुंचे जहां मानसी वास्त्रि के साथ उनके माता-पिता का भी तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर मिठाई खिलाकर संगठन की और सम्मानित किया व मानसी को संगठन की और से स्मृति चिन्ह भेंट किया
प्रदेश अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा मानसी ने अपनी प्रतिभा से जो मुकाम हांसिल किया वो काबिले तारीफ हैं और राधोगढ़ व रजक समाज के लिए गौरान्वित करने वाला क्षण हैं और ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित कर हम अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं आपने यह मुकाम हांसिल कर उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनने का कार्य किया हैं जिनको अपने हौसले की उड़ान नहीं मिल पाती हैं आपकी इस सफलता से निश्चित हीं समाज की अन्य बेटियां भी आपसे प्ररेणा लेंगी और अपने प्रतिभा के बल पर स्वयं सम्मान प्राप्त करेंगी और कहा मानसी से आपसे भी हम उम्मीद और आशा करते हैं की आप अन्य प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ाने में हमेशा उनका सहयोग करेंगी
संगठन आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं
इस अवसर पर नारायण लाल रजक,राजेंद्र कुमार वास्त्रि ,ललित कुमार वास्त्री,अनूप आखरे ,मनीष रजक छावनी ,मनोज रजक ,प्रकाश वास्त्री,उमेश वास्त्री उपस्थित रहे।
