मां की ममता और KMC ने बदली तस्वीर, 975 ग्राम का नवजात हुआ 1.8 किलो
केयर कम्पेनियन प्रोग्राम से परिवार को मिला नवजात देखभाल का हुनर
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय गुना के SNCU में संचालित केयर कम्पेनियन प्रोग्राम (CCP) नवजातों की देखभाल में परिवारों की सक्रिय भागीदारी को मजबूत कर रहा है।
कार्यक्रम के तहत 975 ग्राम वजन के साथ जन्मे एक नवजात का वजन करीब एक माह में बढ़कर 1.8 किलोग्राम हो गया। SNCU में उपचार के साथ मां रोशनी धाकड़ एवं परिवार को KMC, स्तनपान, डकार दिलाने, स्वच्छता और खतरे के लक्षणों की पहचान का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
मां द्वारा प्रतिदिन करीब 7–8 घंटे KMC करने और नियमित देखभाल से बच्चे के वजन में एक माह में करीब 700 ग्राम की वृद्धि हुई।
SNCU प्रभारी डॉ. पी.सी. वर्मा ने बताया कि नवजात के उपचार के साथ परिवार को सही देखभाल का प्रशिक्षण देना भी महत्वपूर्ण है। CCP के माध्यम से परिवारों को सशक्त बनाकर नवजात की बेहतर देखभाल में सहभागी बनाया जा रहा है।
