Type Here to Get Search Results !

कुंभराज थाना पुलिस ने मकान पर दबिश देकर अवैध देशी पटाखों के 02 कट्टे किए जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

 *अवैध आतिशबाजी के भंडारण के विरुद्ध गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*


कुंभराज थाना पुलिस ने मकान पर दबिश देकर अवैध देशी पटाखों के 02 कट्टे किए जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाजी के भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक मकान पर दबिश देकर देशी पटाखों के 02 कट्टे बरामद किए गए । पुलिस द्वारा मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है ।

               उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को कुंभराज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा दीपावली के अवसर पर बिक्री करने के उद्देश्य से अपने मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां आरोपी सलीम पुत्र स्व. हबीब खान उम्र 50 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी, कुंभराज, जिला गुना के मकान की तलाशी लेने पर एक कमरे से देशी पटाखों से भरे 02 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ढाई हजार रुपये आंकी गई । जांच के दौरान आरोपी के पास आतिशबाजी सामग्री के भंडारण एवं बिक्री संबंधी कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया । जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी सलीम खान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 232/26, धारा 5 एवं 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               कुंभराज थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल सउनि तुलाराम जाटव, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक सतेन्द्र रावत, आरक्षक धर्मवीर एवं आरक्षक दिलीप धाकड की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है । अवैध विस्फोटक सामग्री एवं आतिशबाजी के अवैध भंडारण तथा परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.