*गुना पुलिस की जुआरियों/सटोरियों पर लगातार कार्यवाही*
*नानाखेडी में जुए के फड पर दबिश देकर 07 जुआरी दबोचे, 10,200/-रूपये नगदी एवं तास की गड्डी जप्त
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा नानाखेडी क्षेत्र में जुआ फड पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 07 जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 02 नवंबर 2026 को कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कैंट थानांतर्गत नानाखेडी अनाज मंडी कांपलेक्स के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों से रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए कैंट थाने से पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और मुखिबर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1-सुमित पुत्र शिवरतन सिंह उम्र 27 साल निवासी जगत होटल के सामने, 2-बंटी पुत्र दीवान लोधा उम्र 30 साल निवासी कुशमौदा, 3-श्यामलाल पुत्र रामप्रसाद धाकड उम्र 35 साल निवासी ग्राम कूजा बरखेडागिर्द, 4-रिंकू पुत्र तान सिंह पाल उम्र 21 साल निवासी हरिपुर रोड, 5-ललित पुत्र मूलचंद कुशवाह उम्र 22 साल निवासी नानाखेडी, 6-विजय पुत्र हरिचरण ग्वाल उम्र 22 साल निवासी नानाखेडी एवं 7-कल्लू पुत्र बबलू रजक उम्र 19 साल निवासी सकतपुर रोड के बताए । पुलिस टीम द्वारा मौके से 10,200/- रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त की । पकड़े गए सभी सातों आरोपियों के विरुद्ध थाना कैंट में अपराध क्रमांक 1031/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक अशोक सरोज, आरक्षक राजेश जाटव, आरक्षक राजीव रघवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक शिभम रघुवंशी एवं आरक्षक सूर्यभान जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
