Type Here to Get Search Results !

मिलावट के विरुद्ध अभियान: तहसील आरोन में राजस्‍व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्यवाही,

 मिलावट के विरुद्ध अभियान: तहसील आरोन में राजस्‍व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्यवाही, 


Guna- 

कलेक्टर गुना श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरोन सुश्री मंजूषा खत्री के मार्गदर्शन में त्योहारों के मद्देनजर आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील आरोन में मिठाई एवं रेस्‍टोंरेंट खाद्य प्रतिष्‍ठानों के औचक निरीक्षण किए गये। राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रवि शिवहरे एवं श्री नवीन जैन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमति वर्षा बडोनिया एवं नगरपालिका टीम द्वारा आरोन स्थित मिठाई प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जोधपुर मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी, बेसन की बर्फी, नवीन रेस्‍टोरेंट से मावा, घी एवं वर्फी एवं जैन श्री चाट से सोयाबीन तेल के सैंपल जांच हेतु लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य प्रतिष्ठानों पर गंदगी पाए जाने पर नगरपालिका टीम द्वारा नवीन रेस्टोरेंट पर 1000 रूपए का एवं जैन श्री चाट भंडार पर 500 रूपए का जुर्माना लगाया गया| कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा सिरोंज बायपास आरोन स्थित खाना खजाना भोजनालय से 2 घरेलु सिलेंडर जब्त किये गए।

कलेक्टर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा त्योहारों के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.