Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंद हितग्राहियों को दी आर्थिक सहायता

 कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंद हितग्राहियों को दी आर्थिक सहायता



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जिले के दो जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जगनपुर चक निवासी श्री दाखा आगरिया द्वारा आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी प्रकार बादाम बाई द्वारा उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।


कलेक्टर श्री कन्याल ने दोनों आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए दाखा आगरिया को 10 हजार रूपये और बादाम बाई को 05 हजार रूपये की आर्थिक सहायता रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से स्वीकृत की तथा सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.