*एनडीपीएस विशेष अभियान के तहत गुना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही*
*मृगवास थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अलग-अलग दो प्रकरणों में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में थाना मृगवास पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अलग-अलग दो प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में आरोपी जुगराज मीना निवासी ग्राम घीस्याखेड़ी के विरुद्ध स्मैक तस्करी के मामले में थाना मृगवास में अपराध क्रमांक 123/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था ।
इसी प्रकार वर्ष 2024 में भी आरोपी के विरुद्ध स्मैक तस्करी के मामले में अपराध क्रमांक 113/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अन्य प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था । उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 29/19 में स्थायी वारंट एवं प्रकरण क्रमांक 19/24 में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे ।
एनडीपीएस एक्ट के उक्त दोनों प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटी की मृगवास थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश हेतु पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिसकी तलाश में सघन दबिशें दी । जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 03 नवंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर मृगवास थाना क्षेत्र की सानई चौकी पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जुगराज पुत्र रघुवीर मीना उम्र 42 साल निवासी ग्राम घीस्याखेडी, थाना मृगवास जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक संदीप आर्य एवं आरक्षक नीरज धाकड का विशेष योगदान रहा है ।
