Type Here to Get Search Results !

21 करोड़ 70 लाख की लागत से प्री-फेब कोविड यूनिट


रायसेन, 23 जनवरी 2022
कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश के 73 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा
49 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 21 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से
प्री-फेब कोविड-19 यूनिट निर्माण कराया जाएगा।  इसके लिए लोक निर्माण
विभाग द्वारा  अनुभवी एजेंसियों से दरें 28 जनवरी 2022 तक आमंत्रित की गई
है। उज्जैन संभाग में 3 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से 12 प्राथमिक
स्वास्थ केंद्र तथा  7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,  इंदौर संभाग में एक
करोड़ 40 लाख रुपए लागत से 16 प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, भोपाल संभाग में
4 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से दो प्राथमिकता  स्वास्थ केंद्र, 15
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र,  जबलपुर संभाग में 6 करोड़ 40 लाख रुपए की
लागत से 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 16 सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र, ग्वालियर संभाग में एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से 7 प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र तथा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रीवा संभाग में 2
करोड़ 92 लाख रुपए की लागत  12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 6
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सागर संभाग में एक करोड़ 32 लाख रुपए की
लागत से 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दो  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
में प्री-फेब कोविड यूनिट का निर्माण कराया जाएगा।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.