Type Here to Get Search Results !

हर घर जल जीवन योजना का 30 मार्च को होगा लोकार्पण

खरगोन 28 मार्च 2022। जन जीवन मिशन अंतर्गत जिले के 29 गांवों में रेट्रोफिटिंग 

योजना का काम पूर्ण हो गया है। इन गांवों में 30 मार्च को उत्साह और उमंग के साथ 

कलश यात्रा निकाली जाएगी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 30 मार्च को 

बुरहानपुर से राज्य स्तरीय जल जीवन मिशन योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमंे जिले 

की 29 रेट्रोफिटिंग योजनाएं भी शामिल है। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर 

श्रीमती अनुग्रहा पी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए हैं। जिन गांवों की 

योजनाओं का लोकार्पण होना है। वहां जल स्त्रोत से पानी की टंकी तक गांव की महिलाएं 

कलश यात्रा निकालेगी। इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल वर्चुअली 

जुड़ेंगे। इसमें जनपद और जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दिन दोपहर में 

स्वरोजगार दिवस भी मनाया जाएगा। ये दोनों कार्यक्रम प्रस्तावित रूप से टॉउन हॉल में 

आयोजित किये जायेंगे। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री 

दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा सहित सभी अनुभागों के एसडीएम व 

जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.