Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण बने कमेटी बी के चेयरपर्सन



केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण बने कमेटी बी के चेयरपर्सन

75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के कमेटी बी के चेयरपर्सन के तौर पर भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की नियुक्ति की गई है। एक दिन पहले भारतीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया ने जेनेवा में 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक रिपोर्ट पर निराशा व्यक्त की।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत और अन्य देशों द्वारा व्यक्त की गई चिंता की अनदेखी करते हुए जिस तरह से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अधिक मृत्यु दर पर रिपोर्ट तैयार और प्रकाशित की गई थी उस पर भारत अपनी निराशा व्यक्त करना चाहता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद, एक संवैधानिक निकाय है जिसमें भारत के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का प्रतिनिधित्व है। उसने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया जिसमें मुझे इस संबंध में उनकी सामूहिक निराशा और चिंता व्यक्त करने के लिए कहा गया। वैधानिक संस्था द्वारा प्रकाशित सही आंकड़ों को नहीं लिया गया।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.