Type Here to Get Search Results !

मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड कर्मचारी से की ठगी


रायपुर । स्टाक एक्सचेंज ट्रेडिंग कंपनी में पैसे लगाकर मुनाफे का लालच देकर आरडीए के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 89 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपित ने पीड़ित को ट्रेडिंग कंपनी से कम समय में ज्यादा रकम जमा कराने का झांसा दिया। बदले में अधिक मुनाफा कमाने की बात कह कर अपने जाल में फंसाया। पीड़ित ने लगभग 15 बार में चेक के माध्यम से पैसे जमा किए। पीड़ित आरडीए के रिटायर्ड कर्मचारी रविशंकर दीक्षित की रिपोर्ट पर आरोपित दयानिधि के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.