Type Here to Get Search Results !

झारखंड और हरियाणा ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट


खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को हुआ। पहले दिन लड़कियों के दो मुकाबले खेले गए। इनमें हरियाणा और झारखंड ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला झारखंड और मणिपुर के बीच खेला गया। इसे झारखंड ने 3-0 से जीत लिया। मैच के पहले हॉफ तक विजेता टीम 2-0 से आगे रही। दूसरे हॉफ में भी टीम ने अपना आक्रामक रुख जारी रखा। मैच के 55वें मिनट में झारखंड की खिलाड़ी ने गोल दागकर जीत टीम की झोली में डाल दिया। इस बीच मणिपुर के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। दिन का दूसरा मुकाबला हरियाणा और गुजरात के बीच खेला गया। मैच को हरियाणा ने 2-0 से जीत लिया। इसी बीच मैच के पहले हॉफ में सुबह 9.40 बजे गुजरात की खिलाड़ी कम्मू फुटबॉल को नियंत्रित करने के चक्कर में चोटिल हो गईं। उनके कान के नीचे गंभीर चोट लगी। वह मैदान पर ही गिर पड़ीं। स्टाफ की ओर से उसे स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक ले जाया गया। इसके बाद उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.