Type Here to Get Search Results !

इस साउथ एक्टर पर आया सारा अली खान का दिल


करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 के साथ लौट चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए थे और दोनों ने करण जौहर से ढेर सारी गॉसिप की। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सारा और जान्हवी एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत में ही करण दोनों अभिनेत्री से उनकी खूबसूरत दोस्ती के बारे में पूछते हैं, जिस पर जान्हवी मजेदार जवाब देती हैं। वहीं, आगे करण जौहर सारा से उस अभिनेता का नाम पूछते हैं, जिस पर सारा अली खान को क्रश है। करण के इस सवाल का जवाब देने से पहले तो सारा मना कर देती हैं लेकिन फिर वह धीरे से विजय देवरकोंडा कहती हैं। सारा अली खान के इस जवाब पर जान्हवी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं।  इस वीडियो के साथ करण जौहर ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी दो अनफिल्टर्ड गर्ल्स के साथ।' 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.