Type Here to Get Search Results !

सेवा के स्पर्श से खिले चेहरे — गुना में मानवता का सुंदर दृश्य

 सेवा के स्पर्श से खिले चेहरे — गुना में मानवता का सुंदर दृश्य


गुना, 

सेवा, संस्कार और समरसता के भाव को जीवंत करते हुए सेवा भारती आनंद धाम (वरिष्ठ जन सेवा केंद्र), गुना में एक भावपूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य एवं डेंटल शिविर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।



इस पुनीत कार्य का आयोजन DVS एडवांस डेंटल क्लिनिक, राघौगढ़ द्वारा किया गया। डॉ. साहिब अली एवं उनकी समर्पित टीम ने अत्यंत विनम्रता और आत्मीयता के साथ सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनका व्यवहार केवल चिकित्सकीय नहीं, बल्कि पुत्रवत स्नेह से भरा हुआ था।

शिविर में इमरान खान भारत मेडिकल द्वारा सभी आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं, जिससे जरूरतमंद वृद्धजनों को बड़ी राहत मिली। इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग चमन विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया, जिनके सहयोग से आयोजन और भी सुव्यवस्थित एवं सफल बन पाया।

कई वृद्धजन, जिनकी आँखों में वर्षों का दर्द झलकता था, आज उन्हें दवा के साथ सम्मान और अपनत्व का स्पर्श भी मिला। जांच उपरांत सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वल्पाहार की गरिमामयी व्यवस्था की गई, जिसने इस सेवा को और भी आत्मीय बना दिया।

“नर सेवा ही नारायण सेवा” का भाव पूरे वातावरण में महसूस किया गया। कार्यक्रम के अंत में आशीर्वादों और कृतज्ञता से भरे क्षणों ने हर हृदय को भावुक कर दिया।

यह केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं था…

यह मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का सजीव उदाहरण था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.