मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद।
ईद का दिन कौमी एकता की मिसाल ...........सुरेन्द्र चौधरी
Sagar -
पवित्र माह रमजान के पूरे होने के बाद ईद उल फितर के दिन ईद की विशेष नमाज के बाद मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई देते हुए कौमी एकता की मिसाल कायम की।इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने ईदगाह भैंसा,सदर कैन्ट क्षेत्र,कटरा जामा मस्जिद आदि अनेकों क्षेत्रों में पहुंचकर मुस्लिम भाईयों, बुजुर्गों, नौजवानों एवं बच्चों को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद देते हुये कहा कि एक माह के रोज़ो के बाद ईद का दिन बड़े ही खुशी का दिन होता है इस दिन सभी वर्गों के लोग मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई देते है जो देश की अखण्डता और एकता के साथ कोमी एकता की मिसाल हैं।इस दौरान मुख्य रूप से मुफ्ती जावेद रज़ा मिस्बाही, मुफ्ती वसीम निज़ामी मिस्बाही,राकेश राय, आर आर पारासर, विजय साहू,शरद राजा सेन,चौधरी जुल्फकार मकरानी,राशिद खान,आई एम खान,मोहसिन खान,नईम बाबा,समीर मकरानी,साबिर मास्टर,शेख असलम,मुईद मकरानी,मुस्ताक मकरानी,दानिश हाशमी, यासिर खान,इस्हाक़ हाशमी,सन्ना भाईजान, मोह.आसिफ खान,मुह. अकरम,अर्श खान, अयाज खान,अर्शलान खान,अयान खान, अजीम मकरानी आदि मौजूद थे।
