‘’जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के तहत बालाभेंट में निकली कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में जिलेभर में जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बालाभेंट द्वारा गंगा जली पूजन कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक श्रीमति मंजूषा सोलोमन की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर परिसर में जल चौपाल आयोजित हुई। इसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा “जल ही जीवन है” और “जल है तो कल है” जैसे नारों के माध्यम से संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थितजनों को जल-ध्यान भी कराया गया। सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थाएं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सुखलाल धाकड़ एवं सचिव कमल धाकड़ सहित समिति के अन्य सदस्यों द्वारा की गईं।क्टर स्तर पर संचालित जल संरक्षण गतिविधियों से ग्रामीणों को अवगत कराया।
