Type Here to Get Search Results !

राघौगढ़ के पदाधिकारी, अध्यक्ष आर बी सिंह परिहार के मार्गदर्शन में संत श्री गुड्डा महाराज एवं गाडरवारा धाम पीठाधीश्वर श्री दीपक पारीख जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे

 






Raghogarh- गाडरवारा धाम पर होने वाले 551 नि: शुल्क विवाह कार्यक्रम एवं भैंसाना धाम पर होने वाले श्री राम महायज्ञ कार्यक्रम स्थल पर शासकीय पेंशनर संघ राघौगढ़ के पदाधिकारी, अध्यक्ष आर बी सिंह परिहार के मार्गदर्शन में संत श्री गुड्डा महाराज एवं गाडरवारा धाम पीठाधीश्वर श्री दीपक पारीख जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। संघ पदाधिकारियों ने दोनों संतों का शाल , श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया एवं कार्यक्रम हेतु पेंशनर संघ राघौगढ़ की ओर से सहयोग राशि भेट की। दोनों संतों से संघ के उत्थान एवं सभी पेंशनर साथियों के लिए समृद्धि और लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बलवीर सिंह गुर्जर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मुन्नी शर्मा एवं नरेन्द्र कुमार वास्त्री उपाध्यक्ष, संगठन सचिव बी एल सेन एवं जगदीश सिंह राजपूत, कार्यालय सचिव श महेश वर्मा, नारायण सिंह, श्री साधू जी रामायणाचार्य , कन्हैयालाल बुनकर,  बाबूलाल वास्त्री,  प्रमोद कुमार पाराशर,  पी सी वास्त्री,  यू एस श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मोतीलाल बुनकर,  कमलेश मेर का योगदान रहा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.