अवैध मदिरा पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 16,000 रुपये की सामग्री जब्त
गुना
गुना जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं लाहन जब्त किया है।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन तथा संभागीय उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के निर्देशन में 02 मई 2026 को आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी श्री राधाकिशन अटारिया द्वारा ग्राम बोरखेड़ा चक एवं बेरखेड़ी में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम बोरखेड़ा से 6 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 300 किलोग्राम लाहन तथा ग्राम बेरखेड़ी से 35 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। जब्त लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)A एवं 34(1)F के तहत कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 16,000 रुपये बताया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह, आरक्षक गोविंद सिंह मीणा, दिनेश कुमार राठौर, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी तथा होमगार्ड सैनिक महिपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार सतर्कता एवं सख्ती बरती जा रही है।
