Type Here to Get Search Results !

सैकड़ो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुनिराज की पिच्छिकाओं का परिवर्तन समारोह हुआ।

 सैकड़ो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुनिराज की पिच्छिकाओं का परिवर्तन समारोह हुआ। 

दोनों पिच्छिकाओं की राघौगढ़ नगर में गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली।


 राघोगढ़ 1 नवंबर। धर्म नगरी राघौगढ़ में वर्षा योग चातुर्मास कर रहे आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्रमण सागर जी एवं मुनि ओंकार सागर जी महाराज की संयम की प्रतीक पिच्छिकाओं का परिवर्तन समारोह विद्यासागर सभागार राघौगढ़ में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के पूर्व पिच्छिकाओं के भव्य जुलूस निकाला। जुलूस श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यासागर सभागार में आया। समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण वीरेंद्र कुमार जैन ने किया।आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज की संगीत में सामूहिक पूजन से हुआ। पूजन के विभिन्न अर्घ राघौगढ़ एवं बाहर से पधारे 

श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य करते हुए चढ़ाये।

जैन समाज के यशस्वी अध्यक्ष सिंघई अशोक कुमार भारिल्य ने स्वागत भाषण दिया।दिनांक 25 अक्टूबर को आयोजित हायकू परीक्षा के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। राघौगढ़, सुसनेर एवं गंजबासौदा के महिला मंडलों श्रमण ओंकार बालिका मंडल सुसनेर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुत किये। मुनि ओंकार सागर जी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य जितेन्द्र कुमार एवं श्री मती नीतू जैन

राघौगढ़ को मिला। मुनि श्रमण सागर जी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य डॉ अक्षय जैन

श्रीमती रिचा जैन निवासी आगर मालवा को मिला।भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह में दिल्ली, इंदौर, उज्जैन, सागर, महाराजपुर, गंजबासौदा, आगर- मालवा, सुसनेर नलखेड़ा, गोटेगांव, व्यावरा, विदिशा, बीनागंज, कुंभराज, जामनेर बरसत, आवन,साडा कॉलोनी, एनएफएल विजयपुर, डोंगर,रुठियाई, धरनावदा, गुना, आरोंन  आदि के श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया और पिच्छिका परिवर्तन समारोह के साक्षी बने। मुनि श्रमण सागर जी ने प्रवचन में पिच्छिका परिवर्तन के संबंध में विस्तार से बताया। माला मोर की पिच्छिका बनती है । हिंसात्मक रूप से नहीं बनायी जाती है। मोर के पंख गिरते हैं। उनसे बनती है। पिच्छिका में पांच गुण होते हैं। कविता सुनाई शीर्षक है। अब जब भी आऊंगा। यादों में आऊंगा।मुनि ओंकार सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हुए। संगीत मय प्रस्तुति आस्तिक जैन पार्टी रहली सागर ने दी।मंच संचालन विकास कुमार जैन ने किया। जैन समाज राघौगढ़ द्वारा 

सामुहिक भोज आयोजित किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.