आज शासकीय पेंशनर संघ राघौगढ़ की मासिक बैठक का आयोजन सैनी समाज धर्मशाला राघोगढ़ में किया गया बैठक की अध्यक्षता श्री गुलाब सिंह सैनी जो सैनी समाज के अध्यक्ष है ने की
बैठक मे भारतीय स्टेट बैंक शाखा राघोगढ़ के मैनेजर श्री सौरभ कुमार एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा साडा कालोनी राघौगढ़ के शाखा प्रबंधक कमल लोधी जी मय स्टाफ के उपस्थिति रहे भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सभी पेंशनर साथियों का स्वास्थ्य परीक्षण जिसमें नेत्र परीक्षण रक्त चाप एवं ब्लड शुगर चेकअप कराया कुल जांच 45 सदस्यों की की गई
ओर 45 सदस्यों को जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए
संघ के सदस्यों का जिनका जन्मदिन माह नबम्बर 26 में है उनको पुष्प हर पहना कर ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन सदस्यों का जन्म दिन रहा उनमें कल्याण सिंह राजपूत पारसमल जैन देवकीनंदन वास्त्री मोहन प्रसाद अग्रवालआदि रहे इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आर बी एस परिहार सहित संघ के पदाधिकारी गणों द्वारा आए अतिथि गण का सम्मान किया एवम् सभी का आभार व्यक्त किया
