Type Here to Get Search Results !

माली सैनी समाज राघौगढ़ के निर्विरोध नवीन अध्यक्ष बने कल्याण जेतपुरिया’’

‘’माली सैनी समाज राघौगढ़ के निर्विरोध नवीन अध्यक्ष बने श्री कल्याण जी जेतपुरिया’’


राघौगढ़। माली सैनी समाज, राघौगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री गणेश मंदिर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री कल्याण जी जेतपुरिया को माली सैनी समाज का नवीन अध्यक्ष चुना गया।
नवीन अध्यक्ष के चयन पर उपस्थित समाजबंधुओं ने श्री कल्याण जी जेतपुरिया का सम्मान एवं अभिनंदन कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर समाज में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा।
समाजबंधुओं ने आशा व्यक्त की कि श्री जेतपुरिया के नेतृत्व में समाज में एकता, भाईचारे, आपसी सहयोग एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही समाज के उत्थान, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कल्याण जी जेतपुरिया ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में कार्य करने तथा सभी को साथ लेकर चलने की भावना के साथ समाज के विकास के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया।
अंत में समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ कीं।इस अवसर पर समाज सभी वरिष्ठ जन और युवा साथी उपस्थित रहे
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.