राघौगढ़। तहसील राघौगढ़ के रुठियाई में आज प्रजापति समाज द्वारा महाराज दक्ष प्रजापति जयंती के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह में राघौगढ़ तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चल समारोह में समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए महाराज दक्ष प्रजापति के जयकारों के साथ सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। पूरे मार्ग में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल से पधारे नीर प्रजापति शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की एकता, संस्कृति और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।


