Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भव्य कराओके गीत कार्यक्रम का आयोजन

 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भव्य कराओके गीत कार्यक्रम का आयोजन


30 प्रतिभागियों ने दी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियां, संगीत के माध्यम से सामाजिक समरसता का दिया संदेश



गुना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, दिल्ली पंजीकृत द्वारा स्थानीय मानस भवन, गुना में भव्य कराओके गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुना सहित अशोकनगर, शिवपुरी, कुंभराज, राघौगढ़ एवं एनएफएल विजयपुर के संगीत प्रेमियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र जी श्रीवास्तव, फाउंडर वाय.डी.सी. कंपनी शिवपुरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राहुल शर्मा,  गुना, राजगढ़ एवं अशोकनगर ने की। विशेष अतिथियों के रूप में वरिष्ठ व्याख्याता श्री लक्ष्मीकांत जी श्रीवास्तव, श्री अभिषेक शर्मा गुना, श्री नरेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री चित्रगुप्त मंदिर न्यास एवं श्री अमोद श्रीवास्तव मोटिवेशनल स्पीकर शिवपुरी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवं उद्देश्य प्रतिपादन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राजेश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, जो संकोचवश अपनी गायन प्रतिभा को प्रदर्शित नहीं कर पाते। संगीत एक ऐसी विधा है, जो मानसिक तनाव को दूर करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि महासभा भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।


कार्यक्रम में गायन प्रतियोगिता के दो दौर आयोजित किए गए। प्रथम दौर में सभी प्रतिभागियों ने अपना पहला गीत प्रस्तुत किया, जबकि द्वितीय दौर में दूसरे गीत की प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों ने अपनी गायकी, सुर एवं संगीत के प्रति लगाव से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से यादगार बना दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र जी श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में समाज के कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पेशकश की। उनके इस सामाजिक सहयोग के संकल्प का उपस्थितजनों ने स्वागत किया।


इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वदेश के संपादक श्री ज्ञानेश पाठक एवं वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर श्री रिंकू श्रीवास्तव तथा श्री मनीष सक्सेना उपस्थित रहे, जिनका भी सम्मान किया गया।


कार्यक्रम का सफल एवं रोचक संचालन श्री आशीष सक्सेना एवं श्री अरुण श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव एवं युवा अध्यक्ष श्री अरविंद श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आशीष श्रीवास्तव बंधु साडोरा प्रदेश महासचिव, डॉ. रमाकांत जी श्रीवास्तव संरक्षक, श्री गोपाल श्रीवास्तव विरल जिला महासचिव, श्री उमेश श्रीवास्तव, श्री शरद सक्सेना उपाध्यक्ष, श्री संजीव श्रीवास्तव, श्री आशीष सक्सेना, श्री दीपू कमठान, श्री सुनील श्रीवास्तव सहित महासभा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


कार्यक्रम में कायस्थ समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं अन्य समाजों के संगीत प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। यह आयोजन संगीत, प्रतिभा सम्मान एवं सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बना।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.