*गुना पुलिस का जुआरियों/सटोरियों पर लगातार शिकंजा*
केंट थाना पुलिस ने घोसीपुरा में दविश देकर 07 जुआरी पकड़े, 8,530/-रूपये नगदी एवं तास की गड्डी जप्त
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा जुए के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए घोसीपुरा क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को पकड़ा गया है ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कैंट थानांतर्गत घोसीपुरा स्थित मस्जिद के पास वाली गली के समीप एक खेत में कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों से रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए कैंट थाने से पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और मुखिबर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1-शाहरुख पुत्र शाहिद खान उम्र 25 साल, 2-राजेन्द्र पुत्र लक्ष्मण घोसी उम्र 46 साल, 3-प्रभुदयाल पुत्र हीरालाल घोसी उम्र 58 साल, 4-इलियास पुत्र तूफेल खान उम्र 25 साल, 5-अनवर पुत्र इसरार खान उम्र 25 साल, 6-छत्रपाल पुत्र भागीरथ कोरी उम्र 32 साल एवं 7-रवि उर्फ कल्ला पुत्र जगदीश रजक उम्र 24 साल सभी निवासीगण घोसीपुरा थाना कैंट गुना के बताए । पुलिस टीम द्वारा मौके से 8,530/- रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त की । पकड़े गए सभी सातों आरोपियों के विरुद्ध थाना कैंट में अपराध क्रमांक 1023/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा एवं महिला आरक्षक रक्षा रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
