*पांच माह से लापता नाबालिग किशोरी की तलाश में कुंभराज पुलिस को मिली सफलता
*लगातार प्रयासों के बाद किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेकर इस प्रकार के अपराधों में तत्परता से कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में जिले के कुम्भराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा अपने निरंतर और अथक प्रयासों से थाना क्षेत्र से करीबन पांच माह से लापता नाबालिग किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 जून 2026 को कुंभराज थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के अचानक घर से लापता होने पर किशोरी के पिता की ओर से दिनांक 04 जून 2026 को कुंभराज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट की गई थी, जिस पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 88/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई ।
कुंभराज थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के लापता होने की घटना को गंभीरता से लेकर उसकी तत्परता से तलाश की गई एवं इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र विकसित किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर किशोरी को खोजने के सघन प्रयास किए गए । इसमें पुलिस की तत्परता एवं अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को किशोरी के संबंध में जानकारी मिलने पर कुंभराज थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतत: अपहृत किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षया श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
कुम्भराज थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, उपनिरीक्षक रंगलाल मेर, सउनि रेखा नामदेव, सउनि रेखा नामदेव, प्रधान आरक्षक सलीम खान, आरक्षक सत्येन्द्र रावत, आरक्षक आलम जमरा, आरक्षक सुनील धाकड़, आरक्षक दिलीप साहू, आरक्षक धर्मवीर सिंह, महिला आरक्षक पिंकी सोलंकी एवं साइबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।
